बिहार

अगम कुआँ पटना के बारे में जानकारी - Agam kuan patna in Hindi

सम्राट अशोक के समय से मौजूद अगम कुआँ, पटना शहर के गुलजा़रबाग स्टेशन के पास स्थित है। गोल आकार का यह कुआँ लाल पत्थरों से बना हुआ है। इस कुएँ के परिसर में शीतला देवी माता का मंदिर भी स्थित है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, विवाह उत्सव के दौरान यहाँ कुआँ पूजन किया जाता है। इस कुएँ की एक बड़ी विशेषता यह है कि आज तक कोई इस कुएँ की गहराई को नहीं माप पाया है।