Delhi Night life Places
Delhi Night life Places Social Media
Travel

Delhi के इन जगहों पर जाकर Night Life का मजा ले सकते हैं, बच्चों के लिए बेस्ट है ये जगह

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली एक ऐसी जगह है जहां लोग नाइट लाइफ को काफी पसंद करते है। दिल्ली में ऐसी तमाम जगह है जहां आप दोस्त और परिवार के साथ रात के समय के घूमने जा सकते हैं। आप अपने बच्चों के साथ भी इन जगहों पर जा सकते है जिनसे उनका भी मूड फ्रेश हो जाएगा। आइए जानते है इन जगहों के बारे में...

Gurdwara Bangla Sahib

Gurdwara Bangla Sahib

दिल्ला के कनॉट प्लेस के पास स्थित बंगला साहेब गुरुद्वार काफी फेमस है। यहां का लंगर का खाना भी काफी लोकप्रिय है। यहां जाने वाले लोग इस लंगर का जरूर आनंद लेते हैं। यहां समय पर लंगर परोसा जाता है। जिसके स्वाद का भी कोई जवाब नहीं है। बता दें कि ये गुरुद्वारा 24 घंटों के लिए खुला रहता है। आप अपने बच्चों के यहां ले जा सकते है।

Connaught Place

Connaught Place

कनॉट प्लेस को दिल्ली का दिल माना जाता है। अगर बाहर के लोग दिल्ली घूमने आते है तो एक बार कनॉट प्लेस का जरूर दीदार करते है। ये जगह छुट्टियों के समय समय बिताने के लिए बेस्ट है। यहां पर बच्चों के साथ शापिंग के लिए जरूर आ सकते हैं।

Hauz khas Complex

Hauz Khas

कनॉट प्लेस के बाद अगर कहीं आप नाइट लाइफ का आनंद ले सकते हैं तो वह हौज खास है। यहां पर काफी खूबसूरत रेस्टां और कैफे है। आप यहां पर दोस्तों के साथ आकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते है। यहां आप आपने बच्चों के साथ भी जा सकते हैं।

India Gate

India Gate

इंडिया गेट के चारों तरफ पार्क बने हुए हैं। आप यहां अपने फैमिली, दोस्तों के साथ जा सकते है। इतना ही नहीं बच्चों को ये जगह काफी पसंद आएगी तो आप उनको भी ले जा सकते है। यह जगह आपको काफी पसंग आएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in