Travel

Cheapest Shopping Market In Delhi: दिल्ली के ऐसे 5 बाजार जहां सस्ते दामों पर कर सकते हैं मनचाही खरीदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Cheapest Shopping Market In Delhi: दिल्ली अपनी शानदार शॉपिंग मार्केट के लिए काफी ज्यादा फेमस है, न केवल भारत में बल्कि राजधानी की खरीदारी के चर्चे तो दुनियाभर में सुने जाते हैं। मार्केट में कुछ लोग घूमने की इच्छा से आते हैं, तो कुछ लोग कारोबार करने के लिए यहां पहुंचते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं दिल्ली में शाम होते ही लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं। ऐसे में लोगों को बस शॉपिंग करने का मौका होना चाहिए।

रात को भी खुले रहते हैं बाजार

क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में ऐसे बाजार हैं जो रात में भी खुले रहते हैं। हालांकि राजधानी में कुछ बाजार दिन में खुले रहते हैं, तो कुछ बाजार रात में खुले रहते हैं। हम आपको रात के बाजार के बारे में बताएंगे जहां आप 50 रुपये में चीजें खरीद सकते हैं।

KHAN MARKET

खान मार्केट

यह बाजार इंडिया गेट और लोदी गार्डन के बीच स्थित है। यदि आप कभी खान मार्केट गए हैं, तो आप निश्चित रूप से इस जगह के हर नुक्कड़ से परिचित होंगे। यहां कपड़े, गहने और हैंडीक्राफ्ट जैसे तमाम सामान मिलते हैं। इसके अलावा आप यहां खाने-पीने का भी भरपूर लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा कई विदेशी भी बाजार का लुत्फ उठाने आते हैं। ऐसे में अगर आप रात में घूमने का प्लान करते हैं तो यहां एक बार शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। यहां आपको रात में सामान बेहद सस्ते में मिल सकता है।

BUDH BAZAR

​बुद्ध बाजार 

बुद्ध बाजार दिल्ली के मंडावली इलाके में स्थित है, यहां आप इंडियन, इटालियन, थाई और चाइनीज खाने के रेस्तरां और स्टॉल दोनों देखने को मिल जाएंगे।। अगर बात करें कपड़े और दूसरी चीजों की तो यहां बैग्स, जूते-चप्पल, कपड़े काफी कम दामों में मिल जाते हैं। आपको बस कुछ प्रयास करने की जरूरत है। सस्ते के साथ-साथ आप यहां बार्गेनिंग भी कर सकते हैं।

DELHI HAT

दिल्ली हाट

दिल्ली हाट बाजार एक बार जाकर देखिए, यहां भी सस्ते सामानों की ढेर लगी हुई है। सरोजनी नगर की यात्रा करने वाले को दिल्ली हाट भी जाना चाहिए। यहां सब कुछ बहुत पुराना है। इसके अलावा, हस्तशिल्प, गहने और चमड़े के बैग भी बहुत ही उचित मूल्य पर मिल जाते हैं। लड़कियों के सलवार परिधान भी यहां उपलब्ध हैं। अगर आप पेंटिंग्स खरीदना चाहते हैं तो वो भी सस्ते में मिल जाती हैं। यहां आप आराम से रात में शॉपिंग करने भी जा सकते हैं।

PAHARGANJ MARKET

पहाड़गंज का मार्केट ​

पहाड़गंज में रहने वालों को स्थानीय बाजार के बारे में पता होना चाहिए। कपड़ों के अलावा आप इस बाजार से भारतीय सारंग, स्कार्फ, गहने, किताबें और खूबसूरत बैग खरीद सकते हैं। चीजें बहुत सस्ती हैं, यह बाजार और कुछ नहीं बल्कि पर्यटकों का स्वर्ग है। यह बाजार देर रात तक खुला रहता है। यहां आप आराम से शॉपिंग और नेगोशिएशन कर सकते हैं। अच्छी बात है कि यहां 50 रुपए में भी सामान आसानी से मिल जाता है।

MANGAL MARKET

मंगल बाजार

अगर आप रात में सुकून के साथ खरीदारी करना पसंद करते हैं, तो आप मंगल बाजार जा सकते हैं। बता दें कि यह बाजार लक्ष्मी नगर में है। यहां लोग कपड़े, पुराने गहने, जूते-चप्पल खरीद सकते हैं। बता दें कि अच्छी बात यह है कि यह बाजार भी देर रात तक खुला रहता है। अगर आप ऑफिस से देर से घर आते हैं तो यहां शॉपिंग कर घर जा सकते हैं। आप यहां से त्योहारों पर शॉपिंग करने भी जा सकते हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in