उत्तर प्रदेश

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानकारी - Dudhwa National Park Uttar Pradesh in Hindi

वर्ष 1977 में स्‍थापित जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध दुधवा राष्ट्रीय उद्यान, उत्तर प्रदेश राज्‍य के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित है। मोहाना और सुहेली नदियाँ दुधवा की जीवन रेखाएं हैं जिनके द्वारा लायी गयी मिट्टी से यह स्थान उपजाऊ बना है। यहाँ के लुभावने हरे भरे जंगल, विभिन्‍न प्रकार के खूबसूरत पशु और पक्षी पार्क की शोभा बढ़ाते हैं। हिरन की विभिन्‍न प्रकार की प्रजातियों के अलावा इस पार्क में बाघ, तेंदुआ, हाथी, गेंडा, नीलगाय, भेड़िया, सियार और लोमड़ी आदि वन्‍य प्राणियों का प्राकृतिक वास है।