Bachelor Trip
Bachelor Trip Social Media
Travel

Bachelor Trip: शादी से पहले दोस्तों के साथ घूमिए, बैचलर ट्रिप के लिए है बेस्ट डेस्टिनेशन

Bachelor Trip

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। Bachelor Trip: शादी के बाद जीवन बदल जाता है। इसलिए शादी के पहले लोग अपनी बैचलर लाइफ को एंजॉय करना चाहते हैं। शादी होने से पहले अक्सर लोग बैचलर ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते हैं। तो चलिए जाते हैं कुछ शानदार बैचलर ट्रिप स्पॉट्स

Bachelor Trip

अलेप्पी, केरल: दक्षिण भारत अपनी हरियाली और प्राकृतिकता के लिए मशहूर है। अगर बैचलर ट्रिप पर जा रहे हैं तो केरल के अलेप्पी शहर में घूमें। अलेप्पी को भारत का वेनिस कहा जाता है। यहां का नजारा इटली के वेनिस जैसा है। समुद्र, झीलों और हरियाली से घिरे इस शहर की खूबसूरती गर्मियों में अधिक बढ़ जाती है।  दूसरी और आप  मानसून में दोस्तों के साथ शादी के पहले मस्ती करने के लिए कहीं जाना चाहते हैं तो दार्जिलिंग के सफर पर निकलें। दार्जिलिंग हर मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है लेकिन बारिश में यहां की खूबसूरती अधिक आकर्षित करती है। आराम और सुकून से वक्त बिताने और कुछ यादें बनाने के लिए यह जगह बेस्ट है।

Bachelor Trip

गोवा हमारे देश की सबसे पसंदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यह जगह पार्टी के लिए भी बेहद शानदार है। अगर आप बैचलरेट पार्टी का प्लान कर रहे हैं तो गोवा सबसे बेस्ट चॉइस होगा। यहां पर आप लेट नाइट क्लब, क्रूज पार्टी और वाटरस्पॉट एक्टिविटीज भी इंजॉय कर सकती हैं। इसके साथ-साथ आप  लेह लद्दाख भी जा सकते है।  लेह लद्दाख एक ऐसी खूबसूरत जगह है, जो हर ट्रैवलर के लिस्ट में शामिल होती है। यहां का मनोरम दृश्य हर किसी को मंत्रमुग्ध कर सकता है। अगर आप इस जगह पर बैचलरेट पार्टी करेंगी तो आपके लिए यह पार्टी यादगार बन जाएगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in