Dubai
Dubai  Pixabay
Travel

Dubai जाने वाले भारतीयों को मिली सुविधा, वीजा की लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन ने यात्रियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। एयरलाइन भारतीय पासपोर्ट धारकों को लेकर प्री अप्रूव्ड वीजा ऑन अराइवल की घोषणा किया था। यह सुविधा केवल उनको मिलेगा जो एमिरेट्स एयरलाइन का इस्तेमाल करते हैं। 14 दिनों के लिए सिंगल एंट्री वीजा दिया जाएगा। इस पहल की मदद पैसेंजर्स को काफी सुविधा होगी। वहीं दुबई जा रहे लंबी लंबी लाइन से भी बच पाएंगे। आवेदन दुबई वीजा प्रोसेसिंग सेंटर की तरफ से पूरा होगा।

यूएई वीजा को लेकर एमेरेट्स एयरलाइन की तरफ से वीएसएफएस ग्लोबल के साथ साझेदारी की है। ये नई पहल की मदद से यात्रियों को नेविगेट करने की अनुमित मिलेगी। जिससे आगमन की प्रक्रिया आसान होगी। इसको लेकर कम से कम छह महीने के दौरान पासपोर्ट का वैध होना अहम होता है। भारतीय पासपोर्ट धारकों के पास अमिरिकी वीजा या फिर ग्रीन कार्ड जरुर रहना चाहिए।

इतना देना होगा चार्ज

यूरोपीय यूनियन या यूके की रेजीडेंसी जो कम से कम छह महीने के लिए वैध हो। पात्र यात्रियों हवाई अड्डों पर वीजा आन अराइवल की सुविधा मिलेगी। उड़ाने से उतरने के साथ ही आम तौर पर इमीग्रेशन काउंटर में पासपोर्ट पर वीजा की मुहर लगती है। नई सुविधा बीत करें तो अमीरात के ग्राहक पहले ही वीजा की व्यवस्था कर पाएंगे। जिससे उनको आने जाने में दिक्कत नहीं होगी। एमिरेट्स की तरफ से शुरु हुई इस पहल की लागत 47 डाॅलर बताई गई है। वहीं सेवा शुल्क 18.50 डालर दिया है।

पर्यटन में भी बढ़ी हिस्सेदारी

यूएई टूरिज्म को बढ़ावा देने वाला है। क्योंकि हाल ही में दुबई पांचवा सबसे लोकप्रिया पर्यटन स्थल बना है। जो देश की मौजूद अर्थव्यवस्था की करीब 66 फीसदी हिस्सेदारी रखता है। भारतीयों को आने जाने में वीजा की जरुरत पड़ती है। पर्यटन या फिर व्यावसायिक उद्देश्य के बाद दुबई जाना है तो 30 या 90 दिनों का टूरिस्ट वीजा अप्लाई कर सकते हैं। ट्रैवल एजेंसी की मदद से वीजा हासिल कर सकते हैं।