धार्मिक पुस्तकें

अन्य पुस्तकें - Other Books

कुरान के अतिरिक्त इस्लाम धर्म में जिन अन्य किताबों को बेहद अहम स्थान दिया गया है वह निम्न हैं:

सूहफ ए इब्राहिमतौरात (तोराह)जबूरइंजील

इन किताबों के विषय में कुछ ज्ञात तथ्य इस प्रकार है:

सूहफ ए इब्राहिम : मान्यता है कि यह किताब नष्ट कर दी गई है।तौरात (तोराह) : कुरान के अनुसार इस किताब को मूसा को प्रदान की गई थी। यहूदी इस किताब को बेहद पवित्र मानते हैं। हालांकि इस किताब के विषय में जानकार दो राय रखते हैं। कई मानते हैं कि आजकल मिलने वाली तौरात अपने मूल स्वरूप से पूर्णतः अलग है।जबूर: जबूर को दाउद का कीर्तन भी कहा जाता है। इस किताब में अल्लाह की इबादत में भक्ति गीतों आदि का वर्णन है।इंजील: कुरान के अनुसार इंजील ईसा मसीह को दी गई थी। इस किताब को ईसाई धर्म के मुख्य ग्रंथ बाइबिल से जोड़ कर भी देखा जाता है। इस्लाम में विश्वास रखने वाले अधिकांश लोगों का मानना है कि यह किताब मानव-निर्मित है। साथ ही इसके कई भागों को समय-समय पर संशोधित किया गया है।