हसदेव बांगो डेम का गेट नंबर 6 खोला गया, नदी किनारे के लोगो को पहले ही किया गया अलर्ट
हसदेव बांगो डेम का गेट नंबर 6 खोला गया, नदी किनारे के लोगो को पहले ही किया गया अलर्ट 
news

हसदेव बांगो डेम का गेट नंबर 6 खोला गया, नदी किनारे के लोगो को पहले ही किया गया अलर्ट

Raftaar Desk - P2

कोरबा 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के मिनी माता बांगो बांध का गेट नम्बर 6 शुक्रवार को खोला गया है। एक गेट खोलकर 4 हजार 84 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। उधर जल विधुत संयंत्र से भी 9 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, वहीं दर्री बराज के भी गेट नम्बर 12 और गेट नम्बर 4 दो गेट भी खुले है, जिसमें से 8 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा है। नदी किनारे के लोगो को पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया था, जिससे कोई जनहानि की अप्रिय घटना घटित न हो। हसदेव बांगो बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण शुक्रवार सुबह 7.30 बजे पहला गेट खोला गया। जिसे शुक्रवार रात में बढ़ाया जाएगा। बांध में अभी 1.5 लाख क्यूसेक से अधिक पानी आ रहा है। हाइडल पावर प्लांट को 72 घंटे चलाकर हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसकी वजह से नदी किनारे की 41 बस्तियों में मुनादी कराकर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने कहा गया है। हालांकि बारिश थमने से बाढ़ की आशंका नहीं है। बांगो बांध की क्षमता 359.66 मीटर है। शुक्रवार को सुबह जलस्तर 358.28 मीटर था। हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी-hindusthansamachar.in