निगमायुक्त के आदेश, सतत जारी रहेंगी नागरिक सुविधा के लिए निगम स्तर की सेवाएं
निगमायुक्त के आदेश, सतत जारी रहेंगी नागरिक सुविधा के लिए निगम स्तर की सेवाएं 
news

निगमायुक्त के आदेश, सतत जारी रहेंगी नागरिक सुविधा के लिए निगम स्तर की सेवाएं

Raftaar Desk - P2

निगमायुक्त के आदेश, सतत जारी रहेंगी नागरिक सुविधा के लिए निगम स्तर की सेवाएं इंदौर, 23 मार्च (हि.स.) । प्रदेश में कोरोना वायरस के मद्देनजर उत्पन्न असाधारण परिस्थितियों को देखते हुये जिलों में लॉकडाउन लागू किया जा रहा है। लेकिन इसके इतर, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने निगम स्तर से नागरिक सुविधा की दृष्टि से दी जाने वाली अत्यंत महत्वपूर्ण सेवाओं को सतत रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिसमें साफ सफाई, ड्रेनेज, पेयजल, विद्युत, उद्यान एवं अग्निशमन की सेवा से जुड़े समस्त मैदानी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतत सेवाओं में संलग्न रहने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि, कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा नागरिक हितों को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार से 25 मार्च तक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को लाक डाउन किए जाने के निर्देश प्रसारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले में स्थित मध्यप्रदेश शासन के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं शासकीय संस्थाओं में कार्यरत अमले को अस्थाई रूप से 31 मार्च तक अपना कार्यालयीन कार्य निवास स्थान से संपादित करने की अनुमति प्रदान की गई है। परंतु किसी भी तात्कालिक आवश्यकता की स्थिति में शासकीय सेवकों को शासकीय कार्य के लिए उनके निवास से कार्यालय आहूत किया जा सकेगा। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद सिंह रावत-hindusthansamachar.in