त्रिपुरा में 112 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त
त्रिपुरा में 112 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त 
news

त्रिपुरा में 112 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त

Raftaar Desk - P2

अगरतला, 21 अक्टूबर (हि.स.)। त्रिपुरा में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 112 नये कोरोना मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 29797 हो गई है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 265 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में कुल 26990 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। कुल 2455 मरीजों का अभी भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। राज्य में अर्धसैनिक बलों के कर्मी भी संक्रमित हुए हैं। वहीं अब तक 329 मरीजों की मौत भी हुई है। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 01 और मरीज की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव मामले 8.2 फीसद है। वहीं स्वस्थ होने वाले 90.6 फीसद है। राज्य में मरीजों की औसत वृद्धि दर 0.5 फीसद है। त्रिपुरा में प्रत्येक 10 लाख लोगों में से 109,803 नमूनों का परीक्षण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद-hindusthansamachar.in