news

झांसी : इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, प्रधानाचार्य व संचालक पर मुकदमा दर्ज

Raftaar Desk - P2

झांसी : इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी, प्रधानाचार्य व संचालक पर मुकदमा दर्ज आईडी कार्ड न देने का परिनजों ने लगाया आरोप, पुलिस ने शुरु की मामले की जांच झांसी, 22 फरवरी (हि.स.)। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के शिवपुरी रोड स्थित हंसराज स्कूल में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब 12वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन शव को लेकर स्कूल जा पहुंचे और हंगामा काटा। परिजनों ने आरोप लगाया कि काॅलेज प्रबंधन आईडी कार्ड नहीं दे रहे थे, जिसकी वजह से बेटी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में काॅलेज के प्रधानाचार्य व संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नबाबाद पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में करगुंवा जी निवासी संजय जैन ने बताया कि उसकी पुत्री खुशी जैन हंसराज इण्टर काॅलेज में इण्टरमीडिएट की छात्रा थी। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री का आईडी कार्ड कुछ दिन पूर्व गुम हो गया था। इसका जिक्र भी उसने उससे किया था। इस पर जब 20 फरवरी को संजय खुशी का प्रवेश पत्र लेने गए थे। तब उन्होंने स्कूल प्रशासन से इसके लिए बोला था। फिर भी उसका आईडी नहीं बनाया गया। इधर उसकी पुत्री को किसी ने बताया था कि आजकल नियमानुसार काॅलेज आईडी व प्रवेश पत्र के साथ ही परीक्षा में शामिल होने दिया जाता है। इसको लेकर खुशी बुरी तरह परेशान थी। इसी के चलते शनिवार की सुबह उसने घर पर ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके बाद आक्रोशित परिजन खुशी के शव को लेकर हंसराज स्कूल जा पहुंचे। जानकारी मिलने पर रक्सा, सीपरी व नवाबाद थाने की पुलिस भी जा पहुंची। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने मोर्चा संभालते हुए परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद काॅलेज प्रशासन पर मुकदमा लिखने के आश्वासन के बाद परिजन खुशी के शव का पोस्टमार्टम कराने पर राजी हुए। काॅलेज प्रशासन का है कहना काॅलेज प्रशासन ने उसे आईप्रशासन के द्वारा बताया गया कि 20 फरवरी को ही छात्रा खुशी जैन को एडमिट कार्ड दे दिया गया था। इसके आधार पर वह सुलभता से इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दे सकती थी। स्कूल की तरफ से आयोजित आध्यात्मिक हवन और फेयरवेल पार्टी में खुशी ने पार्टिसिपेट किया था। स्कूल की तरफ से कराई जा रही पढ़ाई अन्य सुविधाओं से पूरी तरह से संतुष्ट थी। स्कूल प्रशासन की माने तो बच्ची को घर में पढ़ाई का माहौल नहीं मिल पा रहा था। जिसकी वजह से वह परेशान थी। स्कूल की तरफ से मामले को गम्भीर बताते हुए घटना की जांच उच्च स्तरीय कराने की मांग की हैै। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पिता संजय की तहरीर पर पुलिस ने काॅलेज प्रधानाचार्य गौरव मिश्रा,व संचालक नीरज खत्री पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकद्मा दर्ज कर लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया जाएगा जिससे कोई भी पहलू छूट न जाए। हिन्दुस्थान समाचार/महेश/मोहित-hindusthansamachar.in