छत्तीसगढ़ :कांग्रेस ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया
छत्तीसगढ़ :कांग्रेस ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया  
news

छत्तीसगढ़ :कांग्रेस ने संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया

Raftaar Desk - P2

रायपुर ,18 दिसम्बर (हि.स.)।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राज्यों के प्रभारियों की नई सूची जारी की है जिसमें छत्तीसगढ़ से विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय को असम राज्य का प्रभारी सचिव बनाया गया है। अगले साल असम में चुनाव होने हैं इस लिहाज से विधायक विकास उपाध्याय की नियुक्ति को महत्वूपर्ण माना जा रहा है। विकास इसके पहले भी एनएसयूआई और युवक कांग्रेस में कई राज्यों के प्रभारी रह चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव शर्मा-hindusthansamachar.in