news

चोरी करने घर में घुसे दो आरोपी रंगेहाथों पकड़े

Raftaar Desk - P2

चोरी करने घर में घुसे दो आरोपित रंगेहाथों पकड़े नई दिल्ली, 31 मार्च (हि.स.)। रोहिणी जिले के बुध विहार इलाके में बेकरी में चोरी करने के लिए आए दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। जिनको पीट पीटकर अधमरा कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपितों की पहचान दीपक और अनिल उर्फ कलिन्दा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगालने की कोशिश कर रही है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता लक्ष्मण दास परिवार के साथ सेक्टर-24 रोहिणी इलाके में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि पॉकेट-17 में उसकी बेकरी की दुकान है। उसने घर के नीचे ही एक पानी की मोटर लगवाई है। बीती शाम के वक्त वह किसी काम से बाजार चला गया था। वह घर का दरवाजा बंद करना भूल गया था। कुछ देर बाद जब वह वापिस घर आया। उसने कुछ आवाज सूनी। जब वह अंदर गया। एक लडक़ा पानी की मोटर चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। जिसको मौके पर ही पकड़ लिया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। जिनकी मदद से उसके दूसरे साथी को भी मौके पर ही पकड़ लिया। जिनकी बुरी तरह से पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के कब्जे से मोटर खोलने वाली चाबी आदी सामान जब्त किया है। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी शर्मा-hindusthansamachar.in