कैबिनेट : प्रौद्योगिकी संबंधित नीतिगत सलाह देने वाले सशक्त ‘प्रौद्योगिकी समूह’ के गठन को मंजूरी
कैबिनेट : प्रौद्योगिकी संबंधित नीतिगत सलाह देने वाले सशक्त ‘प्रौद्योगिकी समूह’ के गठन को मंजूरी 
news

कैबिनेट : प्रौद्योगिकी संबंधित नीतिगत सलाह देने वाले सशक्त ‘प्रौद्योगिकी समूह’ के गठन को मंजूरी

Raftaar Desk - P2

कैबिनेट : प्रौद्योगिकी संबंधित नीतिगत सलाह देने वाले सशक्त ‘प्रौद्योगिकी समूह’ के गठन को मंजूरी नई दिल्ली, 19 फरवरी (हि.स.)। केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी मंत्रालयों, विभागों और कंपनियों को समय रहते नई तकनीक संबंधित नीतिगत सलाह देने के लिए एक सशक्त ‘प्रौद्योगिकी समूह’ तैयार किए जाने को मंजूरी दी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि प्रौद्योगिकी समूह में 12 सदस्य होंगे जिनका नेतृत्व प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार करेंगे। इस समूह के लिए नवीनतम तकनीकों पर समय रहते नीतिगत सलाह देना अनिवार्य होगा। इसके अलावा समूह का काम प्रौद्योगिकी और प्रौद्योगिकी उत्पादों की मैपिंग करना, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और सरकारी अनुसंधान एवं विकास संगठनों में विकसित दोहरी उपयोग प्रौद्योगिकियों का व्यावसायीकरण करना, चयनित प्रमुख प्रौद्योगिकियों के स्वदेशीकरण का रोड मैप विकसित करना और उचित आर एंड डी कार्यक्रमों का चयन प्रौद्योगिकी विकास में देश को अग्रणी रखना होगा।जावड़ेकर ने यह भी बताया कि प्रौद्योगिकी विकास से जुड़ी जानकारी के अभाव और उसके समयानुकूल होने संबंधित जानकारी के अभाव के चलते दिक्कतें आ रही हैं। यह प्रौद्योगिकी समूह इन चिंताओं का समाधान करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/अनूप-hindusthansamachar.in