ऋषिकेशः 1000 दिहाड़ी मजदूर गंतव्य पर जाने को तैयार
ऋषिकेशः 1000 दिहाड़ी मजदूर गंतव्य पर जाने को तैयार 
news

ऋषिकेशः 1000 दिहाड़ी मजदूर गंतव्य पर जाने को तैयार

Raftaar Desk - P2

ऋषिकेशः 1000 दिहाड़ी मजदूर गंतव्य पर जाने को तैयार ऋषिकेश, 29 मार्च (हि.स.)। ऋषिकेश में रह रहे लगभग 1000 दिहाड़ी मजदूर घर जाने के लिए तैयार हैं। स्थानीय प्रशासन ने इनकी सूची तैयार कर ली है। उत्तराखंड सरकार ने 31 मार्च को राज्य में रह रहे अन्य प्रदेशों के लोगों को उनके घरों तक जाने की दी है। इसके बाद प्रशासन ने यह कवायद शुरू की है। नगर निगम के सभी 40 वार्डों के पार्षदों ने इन लोगों की सूची तैयार कर उसे प्रशासन को सौंपा है। इनमें से ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं। इन्हें प्रशासन बसों के माध्यम से रवाना करेगा। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद-hindusthansamachar.in