news

उर्रेपाल की पहाड़ी में अज्ञात युवक का मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुल‍िस

Raftaar Desk - P2

उर्रेपाल की पहाड़ी में अज्ञात युवक का मिला नर कंकाल, जांच में जुटी पुलिस दंतेवाड़ा, 22 फरवरी (हि.स.)। जिले के भांसी थाना अनंर्तगत उर्रेपाल के पहाड़ी रास्ते में एक पुरूष नर कंकाल मिला है। अज्ञात युवक का नर कंकाल आसमानी जींस सफेद शर्ट पहने हुए है। पुलिस की फोरेसिंक टीम एवं डॉक्टरों की जांच के बाद ही यह ज्ञात हो पायेगा कि नरकंकाल कितना पुराना और अज्ञात युवक का उम्र क्या होगी तथा इसके मौत काकारण क्या हो सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 21 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु भगवान शंकर और गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए पहाड़ी पर गए थे। इसी दौरान रास्ते में भक्तों ने गणेश मूर्ति के करीब नाले के पास नर कंकाल देखा। नर कंकाल के शरीर पर आसमानी जींस पेंट, सफेद शर्ट सुरक्षित है। सूचना पर भांसी पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। भांसी पुलिस के मुताबिक मृतक के मौत का कारण अज्ञात हैं। गुमशुदा की कोइ शिकायत पुलिस में नहीं की गई है, यही कारण है कि बाहरी युवक का नर कंकाल होने की आशंका जताई जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे-hindusthansamachar.in