आकस्मिक मृत्यु के प्रकरणों में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
आकस्मिक मृत्यु के प्रकरणों में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत 
news

आकस्मिक मृत्यु के प्रकरणों में 12 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

Raftaar Desk - P2

जांजगीर-चांपा, 23 सितम्बर (हि.स.)। कलेक्टर यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 3 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान की स्वीकित दी है। जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम मेऊ की राधिका साहू की सर्प के काटने से मृत्यु हाने पर उनके निकटतम वारिस पति राजकुमार साहू, तहसील चांपा के ग्राम चांपा निवासी कान्हा देवागंन की आग मे जलने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस असका पिता मनोहर देवागंन और तहसील नवागढ़ के ग्राम खैरताल के कुंदन महार की सर्प के काटने से मृत्यु हाने पर उनके निकटतम वारिस उनके पुत्र बुंदराम महार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र-hindusthansamachar.in