आंधी के साथ आधा घंटा मूसलाधार बारिश: मौसम खुशनुमा
आंधी के साथ आधा घंटा मूसलाधार बारिश: मौसम खुशनुमा 
news

आंधी के साथ आधा घंटा मूसलाधार बारिश: मौसम खुशनुमा

Raftaar Desk - P2

जोधपुर, 12 जून (हि.स.)। भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे मारवाड़वासियों के लिए शुक्रवार की शाम कुछ राहत बरसी। आंधी के साथ आई तूफानी बारिश से शहर को जलमग्र कर दिया। जगह जगह पानी भरने के साथ घरों से परनाने शुरू हो गई। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड, महामंदिर व अन्य कुछ स्थानों पर तेल आंधी से कई पेड़ गिर गए। जिसे यातायात आवागमन प्रभावित हुआ। आधे घंटे की बारिश ने शहर को माना नहला दिया। उमस अब भी बनी है। मगर मौसम खुशनुमा हो गया है। पिछले सप्ताह भर से प्रदेश भर में भीषण गर्मी व उमस की मार पड़ रही है। हालांकि गुरूवार को प्रदेश के कु छेक हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई थी। शुक्रवार को मारवाड़ में मौसम बदला। मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही आंधी बारिश का दौर शुरू हो गया है। शाम पौने पांच बजे तक भीषण गर्मी व उमस ने बेहाल रखा। पारा भी 42 पार हो गया था। मगर उमस के बढऩे से वातावरण में बनी नमी से काली घटाएं घिर आई। फिर हवा और आंधी से एकबारगी आमजन प्रभावित हुआ। मगर जब बारिश शुरू हुई तो राहत महसूस की गई। आधे पौन घंटे की बारिश ने शहर को जलमग्र कर दिया। देर शाम तक रूक रूक कर बारिश होती रही और हवा में ठंडक बनने से राहत महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो तीन दिन तक इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। फिर लू का दौर शुरू हो सकता है जो भीषण गर्मी का आभास कराएगा। जिससे भी मानव के पशु पक्षी भी बेहाल हो सकते है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/ ईश्वर-hindusthansamachar.in