विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन का पुतला
विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन का पुतला 
news

विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने फूंका चीन का पुतला

Raftaar Desk - P2

नजीबाबाद (बिजनौर), 19 जून (हि.स.)। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चीन का पुतला फूंककर विरोध जताया। तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में उन्होंने चीन के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नजीबाबाद स्थित मालगोदाम तिराहे पर चीन का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि चीन द्वारा धोखाधड़ी से गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों पर जानलेवा हमला किया। चीन और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर चीन पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ऋषि पाल सिंह, नगर अध्यक्ष नवीन चतुर्वेदी, प्रखंड अध्यक्ष मलखान सिंह, नगर मंत्री जितेंद्र राजपूत, बजरंग दल के नगर संयोजक हेमंत शर्मा, प्रखंड संयोजक दीपक कुमार, ईसम सिंह ने कहा कि हमंे चीन में निर्मित चीजों का बहिष्कार करके उसे आर्थिक रूप से कमजोर बना कर लड़ाई लड़नी है। भारत सरकार को चीन से आयात सामान पर तुरंत प्रतिबंध लगाकर उसकी आर्थिक रीढ तोड़नी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुधीर भुईयार, अखाड़ा प्रमुख अमर कुमार, विशाल, दीपक घाघट, हेमन्त शर्मा, मनोज रागी, अरविंद विश्वकर्मा, प्रफुल्ल वशिष्ठ, रणवीर सिंह निराला, यश मोहन, कपिल बिश्नोई, वरुण, हिमांशु, रिंकू चैधरी, घनश्याम सिंह आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/रिहान अन्सारी-hindusthansamachar.in