उत्तरकाशी: मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत
उत्तरकाशी: मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत 
news

उत्तरकाशी: मैक्स खाई में गिरी, चालक की मौत

Raftaar Desk - P2

उत्तरकाशी, 11 जून (हि.स.)। प्रखंड डुंडा के घनेटी के पास एक मैक्स अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी । इस हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां रेस्क्यू कर घायल को 108 की मदद से टिहरी जनपद की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लब गांव में भर्ती कराया गया। चालक मुकेश भट्ट मानपुर उप तहसील जोशियाडा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल महेंद्र सिंह राणा ग्राम सिलो टिहरी गढ़वाल के निवासी हैं। दुर्घटना गुरुवार दोपहर की है, जब मैक्स संख्या यूके 01टीए- 0740 घनेटी के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हिन्दुस्थान समाचार/चिरंजीव सेमवाल-hindusthansamachar.in