उप्र में धारा-188 में 1.74 लाख लोग नामजद, चेकिंग अभियान में 53,166 वाहन सीज
उप्र में धारा-188 में 1.74 लाख लोग नामजद, चेकिंग अभियान में 53,166 वाहन सीज  
news

उप्र में धारा-188 में 1.74 लाख लोग नामजद, चेकिंग अभियान में 53,166 वाहन सीज

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 09 जून (हि.स.)। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश अवस्थी ने मंगलवार को बताया कि राज्य में धारा-188 के तहत 63,445 एफआईआर दर्ज करते हुए अब तक 1,74,466 लोगों को नामजद किया गया है। वहीं प्रदेश में अब तक 60,40,899 वाहनों की सघन चेकिंग में 53,166 वाहन सीज किए गए। उन्होंने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 27,11,72,236 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं के लिए कुल 2,91,459 वाहनों के परमिट जारी किए गए हैं।इसके साथ ही कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 908 लोगों के खिलाफ 691 एफआईआर दर्ज करते हुए 323 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि फेक न्यूज के तहत अब तक 1,408 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। आज मंगलवार को कुल 09 मामलों को संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित किया गया है। इनमें ट्विटर के 05 तथा फेसबुक के 04 मामले हैं। इसके साथ ही आज की तारीख तक तक ट्विटर के 79, फेसबुक के 77, टिकटाॅक के 47 तथा व्हाटसएप के 01 अकाउंट कुल 204 अकाउंट्स को ब्लाॅक किया जा चुका है। अभी तक कुल 50 एफआईआर पंजीकृत कराई गई है। विभिन्न जनपदों में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर मुख्य सचिव, गृह ने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार के प्रयासों से प्रदेश की 96,870 औद्योगिक इकाइयों में से 88,691 इकाइयों द्वारा 1,833.21 करोड़ के वेतन का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे़ 18.02 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.85 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.71 लाख निराश्रित व्यक्तियों को 1,000-1,000 रुपये के आधार पर कुल 33.58 लाख लोगों को 335.80 करोड़ का भुगतान किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in