tarun-golcha-became-the-city-president-of-kondagov-congress
tarun-golcha-became-the-city-president-of-kondagov-congress 
news

तरुण गोलछा बने कोंडागॉव काँग्रेस शहर अध्यक्ष

Raftaar Desk - P2

कोंडागांव, 26 मार्च (हि.स.)। छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष झुमुकलाल दिवान के अनुसंशा पर प्रदेश कांग्रेस महामंत्री (प्रशासनिक) रवी घोष ने कोंडागॉव नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष व कोंडागॉव जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष तरुण गोलछा को कोंडागॉव शहर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। तरुण गोलछा दो बार से कोंडागॉव नगर पालिका में पार्षद बनते आ रहे हैं और शहर में सभी वर्गों के बीच अच्छी पकड़ है। गोलछा के नियुक्ति से स्थानीय कांग्रेसजनो में हर्ष व्याप्त है एवं सभी कांग्रेसजनों नेताओं कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस नई जिम्मेदारी के लिए बधाइ व शुभकामनाएं प्रेषित की है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव गुप्ता