Sukma: Cobra battalion soldier commits suicide by shooting himself
Sukma: Cobra battalion soldier commits suicide by shooting himself 
news

सुकमा : कोबरा बटालियन के जवान ने स्वयं को गोली मारकर की आत्महत्या

Raftaar Desk - P2

सुकमा, 15 जनवरी (हि.स.)। जिले के तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा 206 वीं बटालियन सर्चिंग में कोयलमेटा पहाड़ी की ओर आज सुबह नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली हुई थी। कोबरा बटालियन एंबुस लगाने की प्लानिंग में थे, इसी दौरान जवान हरजीत सिंह ने अपने एके-47 राइफल को गले में सटाकर स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक जवान हरजीत सिंह पंजाब के लुधियाना का निवासी है। हरजीत सिंह ने अपने एके-47 राइफल को गले में सटाकर स्वयं को गोली मार ली, जिसकी वजह से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी है। जवान के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नही हुआ है। सुकमा एसपी केएल ध्रुव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जवान शव को लेकर कैंप में लौट रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे-hindusthansamachar.in