Ind vs Aus
Ind vs Aus 
स्पोर्ट्स

WTC Final 2023: महामुकाबले से पहले ICC ने किया बड़ा बदलाव, इस गेंद से होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिपके दूसरे सत्र का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से ओवल में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ICC बड़ा बदलाव किया है। WTC Final अब ड्यूक गेंद से नहीं खेला जाएगा। ड्यूक गेंद के स्थान पर कूकाबुरा गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। इंग्लैंड में पहली बार इंडियन टीम ड्यूक गेंद के स्थान पर दूसरे गेंद से टेस्ट क्रिकेट खेलेगी।

ड्यूक गेंद से नहीं होगा मैच

2021 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल खेला गया था। जिसमें ड्यूक गेंद का इस्तेमाल किया गया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों की तरफ से कूकाबुरा गेंद के इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। बड़ी बात यह है कि ये कूकाबुरा का ऑस्ट्रेलियन वैरिएंट होगा। बता दें कि पिछले कुछ समय में ड्यूक गेंद की क्वालिटी में गिरावट की शिकायतें काउंटी टीमों द्वारा दर्ज कराई गईं थीं। इसी वजह से अब WTC Final ड्यूक की जगह पर कूकाबुरा गेंद से खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने भी की थी शिकायत

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी कि आईसीसी की तरफ से WTC फाइनल के लिए ड्यूक की जगह कूकाबुरा गेंद के इस्तेमाल पर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी सहमति दे दी है। पिछले साल जब टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड का दौरा किया था। तब केन विलियम्सन ने भी ड्यूक गेंद की क्वालिटी को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था ड्यूक गेंद जल्दी अपना शेप खो देती है। यह बहुत जल्दी मुलायम हो जाती है जिससे गेंद ज्यादा वक्त तक स्विंग नहीं होती है।

विस्तृत ख़बरों के लिए क्लिक करें - www.raftaar.in