up-prize-money-given-to-44-medal-winning-players
up-prize-money-given-to-44-medal-winning-players 
स्पोर्ट्स

उप्र : 44 पदक विजेता खिलाड़ियों को दी गयी पुरस्कार राशि

Raftaar Desk - P2

लखनऊ, 19 मार्च (हि.स.)। खेल संघों के माध्यम से प्राप्त राष्ट्रीय चैम्पियनशिपों के सीनियर, जूनियर व सब-जूनियर वर्ग में उत्तर प्रदेश के 44 पदक विजेता खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली पुरस्कार राशि उनके खाते में भेज दी गयी है। यह राशि प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार स्वरूप दी जाती है। शुक्रवार को प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया कि प्रदेश 44 पदक विजेता खिलाड़ियों के खाते में पैसे भेज दिये गये हैं। ये खिलाड़ी विभिन्न खेलों से संबंबधित हैं। उम्मीद है कि आगे भी ये खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें मुजफ्फरनगर के वुशू चैंपियनशीप में रजत, 18वीं जूनियर में स्वर्ण जीतने वाले अलंकार सैनी को 85 हजार रुपये की राशि दी गयी है। इसी तरह मिलन चपराणा ने 26वीं सीने वुशू चैंपियन शिलांग में कांस्य, 25वीं सीनियर नेशनल वुशू में स्वर्ण और 24वीं सीनियर नेशनल में कांस्य जीता था। उन्हें कुल दो लाख की राशि दी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/उपेन्द्र