ईशान किशन को जीत की बधाई देते विराट कोहली।
ईशान किशन को जीत की बधाई देते विराट कोहली। सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया ने 8वीं बार जीता एशिया कप, मो. सिराज ने एक ओवर में 4 विकेट गिराए

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीम इंडिया ने आज श्रीलंका को 10 विकेटों से हराकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब जीता। रन चेज में टीम की यह सबसे बड़ी जीत है। भारत ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की। इससे पहले टीम ने केन्या को 2001 में 231 गेंद रहते हराया था।

इससे पहले केन्या पर सबसे बड़ी जीत हासिल की थी

फाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 15.2 ओवर में 50 रन पर ऑलआउट हो गया। टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में 51 रन बना लिए। भारत ने सबसे कम गेंद खेल कर टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड सुधारा है। टीम इंडिया बल्लेबाजी में सिर्फ 37 गेंद खेलकर मैच जीती। पहले का रिकॉर्ड 69 बॉल का था। भारत ने 2001 में केन्या को इतनी गेंदें खेलकर शिकस्त दी थी।

टीम इंडिया के विरुद्ध किसी टीम का सबसे छोटा स्कोर

श्रीलंका टीम 50 रनों पर ऑलआउट हुई। यह भारत के विरुद्ध किसी टीम का सबसे कम स्कोर है। इससे पहले वनडे में भारत के विरुद्ध सबसे कम स्कोर बांग्लादेश का था। बांग्लादेश की टीम 2014 में 58 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वनडे में ओवरऑल सबसे कम स्कोर जिम्बाब्वे का रहा है। जिम्बाब्वे की टीम 2004 में श्रीलंका के विरुद्ध 35 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम इंडिया से आज के मैच में मो. सिराज ने 6 विकेट और हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया।

श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 20 रन से ज्यादा नहीं बना सका

श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक का आंकड़ा पार नहीं कर सका। कुसल मेंडिस ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। दुशन हेमंथ ने 13 रन बनाए। श्रीलंका टीम पावरप्ले में लड़खड़ा गई। टीम ने 10 ओवर में 33 रन पर 6 विकेट गंवाए।

चामिंडा वास के रिकॉर्ड के बराबर सिराज

वनडे क्रिकेट में सबसे कम गेंदों पर 5 विकेट लेने के वर्ल्ड रिकॉर्ड की मो. सिराज ने बराबरी कर ली है। इन्होंने 16 गेंदों पर 5 विकेट के लिए लिए। श्रीलंका के चामिंडा वास ने 2003 में बांग्लादेश के विरुद्ध 16 गेंदों पर ही 5 विकेट लिए थे।