sagar-selection-trial-for-state-level-kabaddi-competition
sagar-selection-trial-for-state-level-kabaddi-competition 
स्पोर्ट्स

सागर: राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन ट्रायल

Raftaar Desk - P2

सागर, 25 फरवरी (हि.स.)। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए गुरुवार को खेल परिसर सागर में जिला सागर की जूनियर तथा सब जूनियर वर्ग कबड्डी टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप अविद्रा के साथ खेल विभाग की अंजली सिंह ठाकुर एवं महेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा चयन ट्रायल में आये सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया तथा चयन ट्रायल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला कबड्डी संघ सागर कबड्डी प्रशिक्षक एवं सचिव संगीता सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में दो टीमों कबड्डी संघ सागर एवं कॉरपोरेशन सागर के लिए 40 खिलाड़ी जूनियर वर्ग एवं 30 खिलाड़ी सव जूनियर वर्ग में चयनित किया गया है। आगामी कबड्डी प्रतियोगिता 18 मार्च 2021 से 20 मार्च 2021 तक मंदसौर में आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता के पूर्व चयनित खिलाडिय़ो का 10 दिवसीय केम्प खेल परिसर सागर में लगाया जाएगा, ताकि खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु तैयार किया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश