रियान पराग।
रियान पराग। @IPL एक्स सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

Viral Video: धुआंधार बल्लेबाजी के बाद रियान पराग का डांस वीडियो वायरल, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा भी थिरके

नई दिल्ली, रफ्तार। राजस्थान रॉयल्स के सलामी युवा बल्लेबाज रियान पराग ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की है। रियान ने 84 रनों की नाबाद पारी खेली है। इस पारी के बाद उनका डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का है। वीडियो में शुभमन गिल भी दिख रहे हैं। रियान के साथ अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा भी दिख रहे हैं।

अंडर-19 टीम में खेल चुके हैं रियान, गिल, अभिषेक

रियान, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह और अभिषेक शर्मा भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेले हैं। ये सभी ड्रेसिंग रूम भी शेयर कर चुके हैं। रियान का पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह डांस करते नजर आ रहे हैं। रियान के डांस पर शुभमन और अभिषेक भी लुत्फ उठा रहे हैं।

IPL में 727 रन बनाए हैं पराग

रियान ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 45 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। पारी में 7 चौके और 6 छक्के भी जड़े। पराग ने इस सीजन में 2 मैच खेले हैं। इस दौरान 127 रन बनाए हैं। रियान ने आईपीएल में 56 मैच खेले हैं। इस दौरान 727 रन बनाए गए। वे 3 अर्धशतक जड़े हैं। रियान को अपने परफॉर्मेंस के चलते पहले काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब वह फॉर्म में लौट चुके हैं।

राजस्थान 2 मैचों में दर्ज की है जीत

बता दें आईपीएल 2024 में कुल 9 मैच खेले गए हैं। इस दौरान राजस्थान, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद ने दो-दो मैच खेले हैं। चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है। चेन्नई ने दो मैच खेले और दोनों जीते हैं। राजस्थान भी दो मैच खेलकर दोनों जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मैच जीता है। एक में हार मिली है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in