श्रीलंका टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।
श्रीलंका टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी।  @cricketworldcup एक्स सोशल मीडिया।
स्पोर्ट्स

World Cup 2023 Points Table: ऑस्ट्रेलिया के मैच जीतते ही बदल गया प्वाइंट टेबल, कंगारूओं ने लगाई लंबी छलांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वर्ल्ड कप 2023 का 13वां मुकाबला श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इसमें दोनों टीमों को सीजन की अपनी पहली सफलता का इंतजार था। हालांकि कामयाबी कंगारू टीम को मिली। श्रीलंका के खिलाफ 88 गेंद शेष रहते ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से जीत मिली। मैच बाद प्वाइंट टेबल में कुछ बदलाव हुए हैं।

ऑस्ट्रेलिया आठवें नंबर पर पहुंचा

ऑस्ट्रेलिया पहली जीत के बाद दो (-0.734 ) अंकों के साथ आठवें पायदान पर पहुंच गई है। श्रीलंकाई टीम नौवें पायदान पर है। श्रीलंका ने तीन मुकाबले खेले हैं। उन्हें सभी मुकाबलों में हार मिली है। श्रीलंका के शून्य (-1.532) अंक हैं।

नीदरलैंड सबसे नीचे

वर्ल्ड कप के 14 मुकाबलों के बाद नीदरलैंड की टीम सबसे निचले है। नीदरलैंड ने दो मैच खेले हैं। दोनों मुकाबलों में हार मिली है। नीदरलैंड शून्य अंक (-1.800) के साथ 10वें स्थान पर है। मेजबान टीम भारत पहले स्थान पर । टीम को तीनों मुकाबलों में जीत मिली है। इसके छह अंक (+1.821) हैं। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम काबिज है। न्यूजीलैंड के भी छह अंक (+1.604) हैं।

प्वाइंट टेबल में इस प्रकार हैं टीमें

भारत- 6 अंक (+1.821)

न्यूजीलैंड- 6 अंक (+1.604)

दक्षिण अफ्रीका- 4 अंक (+2.360)

पाकिस्तान- 4 अंक (-0.137)

इंग्लैंड- 2 अंक (-0.084)

अफगानिस्तान- 2 अंक (-0.652)

बांग्लादेश- 2 अंक (-0.699)

ऑस्ट्रेलिया- 2 अंक (-0.734)

श्रीलंका- (-1.532)

नीदरलैंड- (-1.800)

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in