pearl-suri-wins-gold-medal-in-roller-skating
pearl-suri-wins-gold-medal-in-roller-skating 
स्पोर्ट्स

पर्ल सूरी ने रोलर स्केटिंग में स्वर्ण पदक जीता

Raftaar Desk - P2

जम्मू, 22 फरवरी (हि.स.)। जोधामल पब्लिक स्कूल जम्मू से तीसरी कक्षा का छात्रा पर्ल सूरी जम्मू के पीरखो स्केटिंग रिंक में आयोजित हुई जेएंडके स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप 2020 में स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट चैंपियन बनी हैं। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई। उसने 500 मीटर की गति में एक स्वर्ण पदक और रोलर हॉकी प्रतियोगिता में एक और स्वर्ण पदक जीता। एडवोकेट्स विशव दीपक सूरी और भानु सूरी की बेटी पर्ल सूरी 7-3 साल के आयु वर्ग में लगातार तीसरी बार राज्य की चैंपियन बनी हैं। अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदकों के अलावा पर्ल ने 1000 और 500 मीटर की गति में दो रजत पदक भी जीते। अभ्यास के दौरान चोटिल होने के बावजूद, पर्ल ने बहुत साहस दिखाया और हार नहीं मानी। कोच कमल आनंद के कुशल मार्गदर्शन में, पर्ल ने 2019 में 7-9 आयु वर्ग के तहत पहले विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/अमरीक/बलवान