हार्दिक पांड्या , रोहित शर्मा
हार्दिक पांड्या , रोहित शर्मा google
स्पोर्ट्स

IPL 2024 : मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक पांड्या , अब करेंगे नए दौर की हार्दिक शुरुवात

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले एक अहम फैसला लिया है, आने वाले इस सीजन के लिए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियन का नया कप्तान नियुक्त किया है हार्दिक टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की जगह कमान संभालेंगे, 10 सालों से लगातार मुंबई के लिए कप्तानी करते आ रहे रोहित शर्मा की जगह अब गुजरात टाइटंस टीम को पहली बार चैंपियन बनाने वाले हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस की कप्तानी की कमान संभालेंगे, दो सीजन में गुजरात के लिए हार्दिक ने कप्तानी की पहली बार 2022 में उन्होंने गुजरात को चैंपियन और दुसरी बार फाइनल तक का सफर तय कराया था, हालांकि सामने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से पिछले सीजन 2023 में गुजरात टाइटंस को फाइनल में हार मिली पर हार्दिक की कप्तानी का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला था।

भविष्य की तैयारी की दिशा में या बड़ा कदम , " जयवर्धने-

मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर महिला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में या बड़ा कदम है मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी को अभी तक सफल कप्तान मिले हैं मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है, इस सीजन में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के पांचवें कप्तान होंगे, मुंबई इंडियंस ने भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है, इसी वजह से हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।

मुंबई इंडियंस IPL की दूसरी सफल टीम-

मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है ऐसा इसलिए क्योंकि टीम ने अब तक पांच खिताब जीते हैं या फ्रेंचाइजी सबसे ज्यादा आईपीएल टाइटल जीतने के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स के बराबर है, पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियंस बनने के बाद चेन्नई ने भी पांच खिताब जीते हैं, पर चेन्नई 6 बार रनर अप की लिस्ट में रही जबकि मुंबई इंडियंस 1 बार ही रनरअप रही, इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स लीग की सबसे सफल टीम है।