indian-women39s-hockey-team-will-be-eyeing-to-make-an-impact
indian-women39s-hockey-team-will-be-eyeing-to-make-an-impact 
स्पोर्ट्स

भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अपना प्रभाव छोड़ने पर होंगी

Raftaar Desk - P2

मुंबई, 23 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम की नजरें अब टोक्यो ओलंपिक में अपना प्रभाव छोड़ने पर होंगी। भारत उन छह देशों में से एक था जिसने 1980 मॉस्को ओलंपिक में पहली बार आयोजित हुए महिला हॉकी के इवेंट में हिस्सा लिया था। भारत जिम्बाब्वे, चेकस्लोवाकिया और सोवियत संघ के बाद चौथे स्थान पर रहा था। इसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016 रियो ओलंपिक से 36 वर्षो के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्वालीफाई किया था। भारतीय महिला हॉकी टीम का हालांकि प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह 12वें स्थान पर रही थी। पुरुष टीम की तरह ही महिला हॉकी टीम ने भी काफी सुधार किया है और लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है। महिला टीम का लक्ष्य टोक्यो ओलंपिक में कम से कम क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने का है। -- आईएएनएस एसकेबी/आरजेएस