Smriti Mandhana & Deepti Sharma
Smriti Mandhana & Deepti Sharma 
स्पोर्ट्स

ICC वुमेंस टीम में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, T20 टीम ऑफ द ईयर में 4 भारतीय शामिल

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ICC द्वारा साल 2022 के अवार्ड्स का ऐलान किया जा रहा है। सोमवार को ICC ने वुमेंस T20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान कर दिया है। आईसीसी की वुमेंस टीम ऑफ द ईयर में कुल 4 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और ऋचा घोष को आईसीसी ने अपनी टीम में जगह दी है।

1. स्मृति मंधाना- भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए यह काफी शानदार साल रहा, जिसमें उन्होंने 33.00 की औसत और 133.48 की स्ट्राइक-रेट से 594 रन बनाए।

2. दीप्ति शर्मा-ऑफ स्पिनर दीप्ति ने वर्ष में 29 विकेट लिए, जो महिला टी-20आई (T-20i) में किसी भी गेंदबाज द्वारा संयुक्त रूप से तीसरा सबसे अधिक विकेट है। गेंद के साथ 18.55 की औसत से, दीप्ति ने सिर्फ छह से अधिक की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की।

3. ऋचा घोष- युवा खिलाड़ी ऋचा घोष प्रारूप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया, वर्ष में 150 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने 18 मैचों में 259 रन बनाए और 13 छक्के भी जड़े।

4. रेणुका सिंह- रेणुका ने पिछले साल टीम के लिए शानदार गेंदबाजी की थी। 23.95 के औसत से 22 टी20 विकेट लिए। इस दौरान इनकी इकॉनमी रेट 6.50 की थी।

ICC T20 टीम ऑफ द ईयर

1.    स्मृति मंधाना (भारत)

2.    बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया)

3.    सोफी डिवाइन (कप्तान, न्यूजीलैंड)

4.    ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)

5.    ताहिला मेक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)

6.    निदा डार (पाकिस्तान)

7.    दीप्ति शर्मा (भारत)

8.    ऋचा घोष (विकेटकीपर, भारत)

9.    सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)

10.   इनोका राणावीरा (श्रीलंका)

11.    रेणुका सिंह (भारत)