gumla39s-supriti-wins-gold-in-55th-national-cross-country
gumla39s-supriti-wins-gold-in-55th-national-cross-country 
स्पोर्ट्स

55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री में गुमला की सुप्रीति ने जीता स्वर्ण

Raftaar Desk - P2

रांची, 21 फरवरी (हि. स.)। भारतीय एथलेटिक्स संघ और पंजाब एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में चंडीगढ़ में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में झारखंड के गुमला की सुप्रीति कच्छप ने स्वर्ण पदक जीता है। रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित 55वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में सुप्रीति कच्छप ने बालिका अंडर 18 आयु वर्ग चार किलोमीटर दौड़ 14 मिनट 40 सेकंड में पूरी की और स्वर्ण पदक जीता। इस दौड़ में आकांक्षा (तमिलनाडु) एवं उर्मिला (राजस्थान) ने रजत व कांस्य पदक जीता। उल्लेखनीय है कि बेहतर प्रदर्शन कर रही सुप्रीति ने दो माह के अंदर यह पांचवां पदक जीता है। इसके पूर्व फेडरेशन कप में दो कांस्य, जूनियर नेशनल में एक रजत व एक कांस्य के बाद यह स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि के लिए झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ. मधुकांत पाठक, सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडेय सहित संघ के कई अधिकारियों ने सुप्रीति का बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण