एम एस धोनी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं - आशीष नेहरा
एम एस धोनी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं - आशीष नेहरा 
स्पोर्ट्स

एम एस धोनी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं - आशीष नेहरा

Raftaar Desk - P2

एम एस धोनी पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा ने चौंकाने वाली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एम एस धोनी भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं। आशीष नेहरा ने कहा कि जहां तक मैं एम एस धोनी को जानता हूं वो अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलेंगे। स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में आशीष नेहरा ने कहा कि आईपीएल के आगामी सीजन में खेलने या ना खेलने से एम एस धोनी के अंतर्राष्ट्रीय करियर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से धोनी के इंटरनेशनल करियर पर इस आईपीएल का कोई असर नहीं पड़ेगा। ये भी पढ़ें: शाहिद अफरीदी ने अपने पसंदीदा भारतीय बल्लेबाज का नाम बताया एम एस धोनी के सेलेक्शन का क्राइटेरिया आईपीएल नहीं होना चाहिए - आशीष नेहरा आशीष नेहरा ने आगे ये भी कहा कि अगर एम एस धोनी अपने आपको अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपलब्ध करते हैं तो फिर वो पहले खिलाड़ी होंगे जिनका चयन टीम में होगा। नेहरा के मुताबिक अगर आप कप्तान, चयनकर्ता या कोच हैं तो फिर एम एस धोनी सबसे अहम खिलाड़ी हैं। अगर वो तैयार हैं तो फिर वो मेरी टीम में सबसे पहले खिलाड़ी होंगे जिनका चयन होगा। आशीष नेहरा ने कहा कि एम एस धोनी जिस कद के प्लेयर हैं उसकी वजह से आईपीएल उनके सेलेक्शन का क्राइटेरिया नहीं होना चाहिए। आशीष नेहरा का मानना है कि एम एस धोनी अब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दोबारा नहीं खेलेंगे। हालांकि अभी तक धोनी ने अफिशियल तौर पर संन्यास का ऐलान नहीं किया है। ये भी पढ़ें: दिग्गज पाकिस्तानी खिलाड़ी ने यूएई में आईपीएल आयोजन का किया समर्थन जहां तक मैं एम एस धोनी को जानता हूं तो उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है। अब उनके पास साबित करने को कुछ बचा नहीं है। हम लोग ये सारी चीजें मीडिया की वजह से डिस्कस कर रहे हैं क्योंकि धोनी ने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। मेरे हिसाब से वो इस पर कोई फैसला लेंगे। उनके दिमाग में क्या है वो ही ये चीज बता सकते हैं। आपको बता दें कि एम एस धोनी ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इसीलिए अब उनके दोबारा खेलने को लेकर लगातार चर्चाएं चलती रहती हैं।-www.sportskeeda.com