soon-relief-in-tripura
soon-relief-in-tripura 
news

त्रिपुरा में जल्द मिलेगी सर्दी से राहत

Raftaar Desk - P2

-15 फरवरी के बाद तापमान बढ़ने के आसार अगरतला, 04 फरवरी (हि.स.)। त्रिपुरा में ठण्ड का कहर अब ज्यादा दिन नहीं रहने वाला है। मौसम विभाग के प्रमुख डी साहा ने राज्य से जल्द ही सर्दी के गायब होने की संभावना जतायी है। उनके अनुसार आगामी 15 फरवरी से तापमान में वृद्धि शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राज्य में कोहरे का असर इस वर्ष कुछ अधिक देखा गया। वहीं ठंड के साथ हवाओं ने सर्दी का प्रकोप बढ़ा दिया था। गत मंगलवार इस साल का सबसे ठंडा दिन था। गुरुवार को मौसम विभाग के निदेशक ने कहा कि इस साल लगातार कोहरा रहा है। इसके अलावा, ठंड अन्य वर्षों की तुलना में अधिक महसूस हुई है। उनके अनुसार अभी तापमान बढ़ रहा है। छह फरवरी तक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी। फिर तापमान नीचे जाएगा। उनके अनुसार, 08 फरवरी से तापमान 11-12 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाएगा। हालांकि, 15 फरवरी से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फरवरी में सर्दी का असर रहने की उम्मीद है। हालांकि, मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 15 फरवरी के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। स्वाभाविक रूप से जल्द ही त्रिपुरा से शीतकालीन मौसम के गायब होने की संभावना जतायी गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in