कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा के निधन पर लेखिका शोभा डे से हुई गलती, बाद में पोस्ट किया डिलीट
कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा के निधन पर लेखिका शोभा डे से हुई गलती, बाद में पोस्ट किया डिलीट  
news

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा के निधन पर लेखिका शोभा डे से हुई गलती, बाद में पोस्ट किया डिलीट

Raftaar Desk - P2

सुरभि सिन्हा कन्नड़ फिल्मों के मशहूर युवा अभिनेता चिरंजीवी सरजा का निधन हो गया। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके फैंस के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये उन्हें श्रंद्धाजलि दे रही है। इस बीच मशहूर लेखिका शोभा डे ने भी सोशल मीडिया के जरिये चिरंजीवी सरजा को श्रंद्धाजलि दी, लेकिन ऐसा करने में उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी। दरअसल शोभा डे ने चिंरजीवी सरजा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने चिरंजीवी के निधन पर दुख व्यक्त किया, लेकिन लेखिका ने गलती से तेलुगु सुपरस्टार चिंरजीवी की तस्वीर पोस्ट कर दी। शोभा डे के इस पोस्ट के बाद ट्विटर पर वामसी काका नाम के एक यूजर ने शोभा के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया। यूजर ने लिखा-'प्यारे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज.. अगर आप एक्टर्स के बारे में नहीं जानते तो कृप्या ट्वीट ना करे।' वहीं लेखिका शोभा डे को जैसे ही अपनी गलती का पता चला उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 7 जून को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 39 साल के थे। चिरंजीवी सरजा की अभिनेत्री पत्नी मेघना राज प्रेग्नेंट है। उनके आकस्मिक निधन से कन्नड़ फिल्म जगत में शोक की लहर हैं। चिरंजीवी सरजा के निधन पर रश्मिका मंदाना से लेकर प्रियमणि तक कई साउथ सिनेमा की हस्तियों ने शोक जताया है। चिंरजीवी सरजा कन्नड़ फिल्म स्टार शक्ति प्रसाद के पोते थे, जबकि वो साउथ स्टार अर्जुन सरजा के भांजे भी थे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in