shiv-sena-celebrated-chhatrapati-shivaji39s-birth-anniversary
shiv-sena-celebrated-chhatrapati-shivaji39s-birth-anniversary 
news

शिव सेना ने मनाई छत्रपति शिवाजी की जयंती

Raftaar Desk - P2

रायगढ़, 19 फरवरी (हि.स.) I हिन्दू क्षत्रप छत्रपति शिवा जी की जयंती पर शुक्रवार को रायगढ में शिव सेना द्वारा जिला कार्यालय में कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन ने शिवा जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वहीं शिव सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से देश को आजाद कर हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के लिये जीवन पर्यंत संघर्ष किया। ऐसे वीर हिन्दू को ही प्रेरणास्त्रोत मान कर स्व बालासाहेब ठाकरे ने शिव सेना का गठन कर एक बार फिर अलग अलग जातियों में बंटे हिन्दुओ में एकता लाने एवम हिन्दू धर्म की रक्षा का आगाज किया था। वहीं शिव सेना के रायगढ़ जिला अध्यक्ष अमित विश्वास ने भी अपने संबोधन में सभी शिव सैनिकों को छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेकर हिंदुत्व की रक्षा के लिए कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर विजय लकड़ा, सनी साहू, विजय महंत सहित अन्य शिव सैनिक उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान