सांसद संजय सिंह ने खुद को किया क्वारंटाइन
सांसद संजय सिंह ने खुद को किया क्वारंटाइन  
news

सांसद संजय सिंह ने खुद को किया क्वारंटाइन

Raftaar Desk - P2

सांसद संजय सिंह ने खुद को किया क्वारंटाइन नई दिल्ली, 21 मार्च (हि.स.) । कोरोना वायरस के चलते आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने खुद को 14 दिन के लिए घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। यह जानकारी शनिवार को खुद सिंह ने दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद दुष्यंत सिंह के बारे में सूचना मिलने के बाद राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया हुआ है। ऐसे में सावधानी के मद्देनजर मैं भी अपने आपको 14 दिनों के खुद को अलग रख रहा हूं। सिंह ने कहा कि 09 मार्च को बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर लंदन से आईं। उनकी जांच क्यों नही हुई? उन्होंने लखनऊ में तीन पार्टियां कैसे कीं? प्रधनमंत्री ने होली मिलन का कार्यक्रम तक निरस्त किया, लेकिन वशुंधरा राजे, दुष्यंत सिंह, जेपी सिंह पार्टी करते हैं आख़िर क्यों? क्या ये सब आपराधिक लापरवाही नहीं है? हिन्दुस्थान समाचार /प्रतीक-hindusthansamachar.in