Rajnandgaon: BJP protests in support of farmers
Rajnandgaon: BJP protests in support of farmers 
news

राजनांदगांव : किसानों के समर्थन में भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन

Raftaar Desk - P2

राजनांदगांव, 13 जनवरी (हि.स.)। राजनांदगांव ज़िले सहित प्रदेश के किसान को उनका हक दिलाने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादे को हर पल याद दिलाने की कोशिश की जा रही है। वहीं राजनीतिक पार्टियों में श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। सत्ता में काबिज कांग्रेस किसानों के समर्थन में आंदोलन कर रही। बुधवार को प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महावीर चौक पर किसानों के समर्थन में आंदोलन किया तथा भूपेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने संकल्प पत्र में किसानों से जो वादे किए वह पूरा करे। आज किसानों की हितों की बात केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए कर रहे हैं। किसानों का रकबा काटकर, गिदावरी रिपोर्ट में गड़बड़ी करने सहित बारदानों के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। टोकन के इंतेजार में किसान परेशान हैं। किसानों का धान लेकर पैसे के रोज घुमाया जा रहा जिससे वह अपनी जरूरत की चीजें नहीं ले पा रहा। वहीं कृषि अधिनियम किसानों के हित में हैं, केवल कुछ लोग भ्रम फैलाकर किसानों तथाकथित हितैषी बनने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे जनता भली-भांति समझती है। जिन्हें सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी में भरोसा नहीं वे क्या किसानों के हितैषी होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज चंदेल/चंद्रनारायण-hindusthansamachar.in