raipur-bjp-workers-do-not-need-hunter-work-is-done-democratically-d-purandeswari
raipur-bjp-workers-do-not-need-hunter-work-is-done-democratically-d-purandeswari 
news

रायपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं को हंटर की जरूरत नहीं, लोकतांत्र‍िक तरीके से होते हैं काम : डी. पुरंदेश्वरी

Raftaar Desk - P2

रायपुर, 14 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी (दग्गुबती पुरंदेश्वरी) रविवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंने पहुंची। अपने दौरे को लेकर पुरंदेश्वरी ने कांग्रेस के हंटर वाले बयान पर कहा कि ‘हमारी पार्टी में बेहद सक्रिय कार्यकर्ता हैं, लोकतांत्रिक तरीके से सारे काम होते हैं। हमारे कार्यकर्ताओं को हंटर की जरुरत नहीं है। मैं पार्टी के कामों की समीक्षा करने यहां आती हूं। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 14 मार्च को आयोजित की गई है। जिसमें प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी भी शामिल हो रही हैं। बैठक में अगले तीन महीने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। आज की बैठक में सरकार को घेरने व संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल