raigarh-blood-donation-done-by-kharsia-nagar-bjym
raigarh-blood-donation-done-by-kharsia-nagar-bjym 
news

रायगढ़ : खरसिया नगर भाजयुमो द्वारा किया गया रक्तदान

Raftaar Desk - P2

रायगढ़, 29 मई (हि.स.)। वैश्विक महामारी कोरोना एवं उसके बाद होने वाली अन्य बीमारियों की वजह से प्रदेश में हर दिन हजारों मरीजों को ब्लड की आवश्यकता पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भाजपा शीर्ष नेतृत्व के सेवा ही संगठन कार्यक्रम के आह्वान पर भाजयुमो ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में भाजयुमो रायगढ़ द्वारा भी पंचायती धर्मशाला स्टेशन चौक में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजयुमो के पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में शामिल होकर अपना योगदान दिया। खरसिया भाजयुमो नगर से उमाशंकर शर्मा युवा मोर्चा जिला-रायगढ़, सौरभ अग्रवाल महामंत्री भाजयुमो खरसिया नगर, गौरव वैष्णव उपाध्यक्ष भाजयुमो खरसिया नगर, अखिल गर्ग कोषाध्यक्ष भाजयुमो खरसिया नगर, अभिषेक अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष भाजयुमो खरसिया नगर, प्रशांत दीवान प्रशिक्षण प्रमुख भाजयुमो खरसिया नगर, नीलेश ठाकुर मिडिया प्रभारी भाजयुमो खरसिया नगर, राहुल अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो खरसिया नगर, आकाश अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो खरसिया नगर, कमलेश नायडू द्वारा रायगढ़ पहुंच कर रक्तदान किया गया। हिन्दुस्थान समाचार /रघुवीर प्रधान