Rahul Gandhi
Rahul Gandhi twitter/rahulgandhi
news

भारत-चीन के संबंध सुधारना मुश्किल, US में बोले राहुल; रूस के मुद्दे पर भी की बात

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत-चीन के संबंध को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि चीन के दवाब में आकर भारत पीछे नहीं हट सकता है। दोनों देशों के बीच संबंध बहुत जटिल हैं और सुधरने वाले नहीं हैं। बता दें कि राहुल गांधी 6 दिनों के लिए अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वह बुधवार को कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होने छात्रों से बातचीत की।

भारत-चीन संबंध पर बोले राहुल

एक छात्र ने जब उनसे सवाल किया कि आप अगले 5-10 सालों में भारत और चीन के संबंध को कैसे विकसित होते हुए देखते हैं? इस पर राहुल गांधी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध जटिल है और इसे सुधारना आसान नहीं है। चीन ने हमारे कुछ हिस्सो पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि अगर चीन सोच रहा है कि वह भारत को कमजोर कर सकता है, तो ऐसा कुछ भी होने वाला नहीं है।

रूस के साथ भारत के संबंधों पर बोले राहुल

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पश्चिमी देशों के दबाव के बाद भी रूस के साथ अपने संबंध रखने की भारत सरकार की नीति का समर्थन किया। राहुल ने कहा कि रूस के साथ हमारे संबंध अलग हैं। रूस पर भारत की कुछ निर्भरताएं हैं। राहुल ने कहा इस मामले में मैं भारत सरकार के साथ हूं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश काफी बड़ा है, उसे अपने हित के लिए अवसरों की खोज करनी होगी।

अन्य खबरों के लिए जाएं www.raftaar.in पर