news

कोरोना वायरस: हर दिन लगभग 250 गरीब लोगों को भोजन करा रहे हैं प्रकाश राज

Raftaar Desk - P2

सुरभि सिन्हा देश में कोरोना वायरस के कारण जहां 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया जा चुका हैं, वहीं इस संकट की घड़ी में मशहूर अभिनेता प्रकाश राज गरीबों के लिए मसीहा बनकर सामने आये हैं। हालांकि सरकार भी इस समय में गरीबों और मजदूरों की मदद के लिए तत्पर है। प्रकाश राज हर दिन लगभग 250 गरीब लोगों को भोजन करा रहे हैं।उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी है। उन्होंने ट्वीट किया -'हर दिन 250 बेघरों को कोवलम में खाना खिला रहे हैं। यह केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, हमारी भी है। आइये इंसानियत का जश्न मनाएं। कृप्या अपने आस-पास के एक परिवार की मदद करें!' प्रकाश राज की इस नेक कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर प्रकाश राज के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा-'आपको दिल से सलाम!'वहीं एक और यूजर ने लिखा-'धन्यवाद प्रकाश जी। हम आपको जरूर फॉलो करेंगे!' प्रकाश राज ने लॉकडाउन से पहले अपने फार्म, घर, फिल्म प्रोडक्शन संस्थाओं से जुड़े लोगों को कई महीने की एडवांस तनख्वाह दी थी। देश में कोरोना वायरस की वजह से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। वहीं इस महामारी से भारत में 1200 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि लगभग 32 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in