मिजोरम और छत्तीसगढ़ में आज मतदान जारी है।
मिजोरम और छत्तीसगढ़ में आज मतदान जारी है।  रफ्तार।
Politics

CG Election: नक्सली वारदातों के बीच वोटर्स में जबरदस्त उत्साह, मिजोरम में भी 'ताबड़तोड़' वोटिंग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में आज मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से दोनों राज्यों में मतदान पड़े हैं। दोपहर 2 बजे तक छत्तीसगढ़ में 44.55 प्रतिशत और मिजोरम में 51.22 प्रतिशत मतदान हुआ है। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने फायरिंग और आईईडी ब्लास्ट किया है। वहीं, मिजोरम में शांतिपूर्ण मतदान हो रहा है।

छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे कितना मतदान

छत्तीसगढ़ में सुबह 11 बजे तक 22.96 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे अधिक अंबागांव में 33 प्रतिशत वोट पड़े थे। नारायणपुर में 21.60 प्रतिशत, कोंडागांव में 22.15 प्रतिशत, राजनांदगांव में 19.99 प्रतिशत, खैरबदम में 22.15 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मिजोरम में सीएम के क्षेत्र में 35.98% वोटिंग

मिजोरम में सुबह 11 बजे तक मुख्यमंत्री जोरामथांगा के विधानसभा क्षेत्र चम्फाई में 35.98 प्रतिशत वोट डाले गए थे। बता दें मुख्यमंत्री ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ में भी पूर्व मुख्यमंत्री रमण सिंह ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करने के बाद अपने बूथ पर जाकर वोट डाला।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in