Chandrayaan-3 Update
Chandrayaan-3 Update 
India

Chandrayaan-3 Update: चंद्रमा के एक कदम और नजदीक पहुंचा चंद्रयान-3, ISRO ने मनाया अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस

नई दिल्ली, हि.स.। चंद्रयान-3 गुरुवार को चंद्रमा के एक कदम और आगे बढ़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को एक बार फिर कक्षा बदलने की प्रक्रिया (अर्थबाउंड-फायरिंग-2) सफलतापूर्वक पूरा कर चंद्रयान-3 को पृथ्वी की चौथी कक्षा में भेज दिया है। इसरो अब 25 जुलाई को 2-3 बजे के बीच चंद्रयान-3 को पृथ्वी के पांचवी और आखिरी कक्षा में भेजेगा।

25 जुलाई को चंद्रयान-3 की कक्षा बदलने की योजना

गुरुवार को इसरो ने ट्वीट करके कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा के करीब पहुंचा कर अंतरराष्ट्रीय चंद्रमा दिवस मनाया। चंद्रयान-3 पृथ्वी की चौथी कक्षा (पृथ्वी-बाउंड पेरिगी फायरिंग) में बेंगलुरु से सफलतापूर्वक निष्पादित की गई है। 25 जुलाई को दोपहर 2 से 3 बजे के बीच चंद्रयान-3 की कक्षा बदलने की योजना है।

सफलतापूर्वक लॉन्च किया

उल्लेखऩीय है कि 14 जुलाई को इसरो ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के तीसरे संस्करण को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करना है, जिससे चंद्रमा की दुर्लभ तस्वीरें और जानकारी प्राप्त हो सकेगी।