Atari-Wagha Border
Atari-Wagha Border Social Media
news

Punjab News: दीपावली पर पाकिस्तान ने रिहा किए 80 भारतीय मछुआरे, अटारी-वाघा बोर्डर से हुई वतन वापसी

चंडीगढ़, हि.स.। पाकिस्तान ने दीपावली के अवसर पर 80 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। ये मछुआरे अटारी-बाघा सीमा के रास्ते भारतीय सीमा में दाखिल हुए। बीएसएफ टीम द्वारा सभी मछुआरों की जांच की जा रही है। वर्ष 2019 में ये मछुआरे गलती से भारतीय सीमा पार कर पाकिस्तान में प्रवेश कर गए थे। जहां पाकिस्तानी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इनमें से ज्यादातर मछुआरे गुजरात के रहने वाले हैं।

सजा पूरी होने के बाद इन्हें भारत आने की अनुमति मिली

सजा पूरी होने के बाद इन्हें भारत आने की अनुमति मिली। वह अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर पहुंचे। जहां पाकिस्तान के अधिकारी उन्हें वाघा बॉर्डर लेकर पहुंचे। इसके बाद उन्हें बीएसएफ रेंज अटारी वाघा बॉर्डर पर अधिकारियों को सौंप दिया गया। बीती देररात सभी मछुआरों को बार्डर से अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में एकत्र किया गया। यहां सभी मछुआरों के सामान की जांच करने के अलावा उनकी बॉडी स्कैन की गई।

गुजरात के लिए होंगे रवाना

फिलहाल सभी मछुआरों को भारत सरकार ने अमृतसर रेड क्रॉस भवन में रखा है। आज उन्हें अमृतसर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के जरिए उनके गृह राज्य गुजरात के लिए रवाना किया जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in