खाद्य विभाग के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त
खाद्य विभाग के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त 
news

खाद्य विभाग के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त

Raftaar Desk - P2

खाद्य विभाग के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त रायपुर, 27 मार्च (हि.स.)। प्रदेश में राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं। प्रदेश में खाद्य सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को मनोज कुमार सोनी, विशेष सचिव को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव मनोज कुमार सोनी से उनका मोबाइल नंबर 9425209172 पर संपर्क किया जा सकता है। खाद्य सचिव डाॅ. कमलप्रीत सिंह द्वारा राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश मंत्रालय, महानदी भवन से जारी किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/चंद्र नारायण शुक्ल-hindusthansamachar.in