सीडीएस बिपिन रावत ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन
सीडीएस बिपिन रावत ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन 
देश

सीडीएस बिपिन रावत ने किए गुरु गोरखनाथ के दर्शन

Raftaar Desk - P2

गोरखपुर, 03 दिसम्बर (हि.स.)। देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत गुरुवार को गोरखपुर पहुंचे।यहां देर शाम को गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन किए और माथा टेका। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीडीएस रावत को गोरखनाथ मंदिर परिसर का भ्रमण कराया। उल्लेखनीय है कि महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद का संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन शुक्रवार से शुरू होगा। इसमें सीडीएस बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/पुनीत-hindusthansamachar.in