सिर्फ 3 एमएम पानी बरसा, मगर इस सावन में शहर के लिए सबसे अच्छी बरसात यही रही
सिर्फ 3 एमएम पानी बरसा, मगर इस सावन में शहर के लिए सबसे अच्छी बरसात यही रही 
देश

सिर्फ 3 एमएम पानी बरसा, मगर इस सावन में शहर के लिए सबसे अच्छी बरसात यही रही

Raftaar Desk - P2

रूठा मॉनसून शनिवार को कुछ देर के लिए मेहरबान हुआ। शहरी क्षेत्र में बारिश हुई। हालांकि करीब 20 मिनट के दौरान करीब 3 एमएम ही पानी बरसा, मगर इस सावन में यह सबसे अच्छी बारिश कही जा सकती है। क्योंकि पूरा सावन सूखा निकल चुका है। सिर्फ एक-दो बार बूंदाबांदी और फुहारें गिरी हैं। अगस्त के पहले दिन हुई बरसात ने गर्मी से भी निजात दिलाई। इस समय भी दोपहर के समय जून जैसी गर्मी परेशानी बनी हुई थी। अधिकतम तापमान गिरावट के साथ 36 डिग्री सेल्सियस पर आया, जबकि न्यूनतम 26.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री पर था। जलभराव की तो पुरानी समस्या है : शहर में कई जगहों पर हल्की बरसात होते हुए जलभराव होना पुरानी समस्या है। शनिवार को जैसे ही दोपहर 12 बजे के बाद बारिश हुई तो मॉडल टाउन, नाईवाली चौक व बावल रोड जैसी जगहों पर पानी नजर आया। कुछ जगह तो शाम तक भी बना रहा। सब्जी मंडी रोड पर पैदल चलना मुश्किल रहा। सड़कों में पड़े गड्ढों की परेशानी भी अधिकारी जानते हैं। मगर अभी गड्ढे बरकरार हैं।-newsindialive.in